उत्तराखण्डनैनीताल

चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर मार डाला

Ad

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। जानकारी के अनुसार, ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को नोंच कर मार डाला। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है।

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषणा पुनर्जीवित करने की मंजूरी, क्षेत्रवासियों में फिर एक बार उम्मीद जगी, कहा विकास योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉