उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पशुपालन विभाग से सेवानिवृत संयुक्त निदेशक से 32 लाख की ठगी, पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस में केस दर्ज

Ad

रुद्रपुर:- साइबर ढगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बरेली के पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक के साथ 32 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर  पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है।
छोटी मुखानी हल्द्वानी निवासी शरदिन्दु साह पुत्र ललित मोहन ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 दिसंबर 2024 को वह पशुपालन विभाग बरेली से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस वर्ष जनवरी माह में उनकी पेंशन शुरू हो गई थी और सेवानिवृत्ति के बाद उनका समस्त देयकों का भुगतान उनके बैंक खाते में आया था। मार्च में उनकी पेंशन में विलंब होने के कारण अप्रैल में उन्होंने पशुपालन विभाग बरेली के बाबू असलम से संपर्क किया था। इस दौरान उनको मार्च माह की पेंशन उनके खाते में भेजे जाने की जानकारी दी गई। 10 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को कोषागार का कर्मचारी बताकर मार्च माह की पेंशन में कुछ तकनीकी दिक्कत बताते हुए उनके खाते की डिटेल मांगी। अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड नंबर और पिन भी साझा किया। 11 जून को वह रकम निकालने बैंक शाखा गए। खाते में रकम नहीं दिखाने पर उन्होंने बैंक कर्मी से जानकारी ली। पता चला 27 बार में करीब 26.38 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। बताया कि साइबर ठग ने उनके खातों की डिटेल लेकर 21 अप्रैल से नौ जून तक 32,13,600 रुपये निकाले हैं। एक खाते में 56 तो दूसरे में 17 रुपये छोड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad
Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  होली त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, विशेष ट्रेनों में बर्थ और सीटें उपलब्ध
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉