उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी कल 4 फरवरी को  हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, धार्मिक और विकासात्मक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा।

Ad

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  4 फरवरी को अपराह्न 12 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 1 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा 1:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर वहां प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 4:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना: ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

उसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 5 बजे जमरानी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हेलीपैड, काठगोदाम के लिए रवाना होंगे। वहां से वे कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉