Medical
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मुआवजे की राशि की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर बरसाती  गई थी। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार शाम  मैक्स मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर निकली। लगभग एक किलोमीटर आगे भंडारीगांव पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बोकटा के ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद मुवानी अस्पताल ले जाया गया। वहां आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गंभीर छह घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा, ‘उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येकके परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉