उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम बाईपास मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों की ली जानकारी, कहा पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराना हमारी प्राथमिकता

Ad

नैनीताल:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

Ad

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग में किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली।

Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु यहां वर्ष भर आते जाते हैं आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस लिए इस बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भवाली सेनीटोरियम सेरातीघाट तक प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स भी कर लिया गया है, उक्त कार्य हेतु 12 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए थे, कार्य पूर्ण हो गया है।

शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 6 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई जिससे पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख रूपये की धनराशि से इस भाग में कलमठ निर्माण व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना: 27 और 28 जनवरी को हो सकती है बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

इसके साथ ही इस बाईपास को रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है इस हेतु शासन से 9 करोड़ 63 रुपये की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल  निर्माण का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए आगामी यात्रा सीजन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, इस हेतु यातायात सुविधा भी महत्वपूर्ण है, ताकि पहाड़ को जाने वाले यात्री इस मार्ग से होते हुए आसानी से जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मोहैय्या कराना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी, साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहनों हेतु यह वैकल्पिक मार्ग लाभप्रद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: फर्जी आईडी के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद चल रहा था फरार

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि से नव निर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बायपास सड़क निर्माण कार्य इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त बाईपास के निर्माण से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, वहीं पर्यटन सीजन में पर्यटकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों से भी वार्ता की तथा उनके हाल जाने।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देखने हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों से भी वार्ता की। पर्यटकों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत सुंदर मनमोहक है, यहां उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हुई है, वह यहाँ लगातार आते रहेंगे।

इस दौरान माननीय दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉