उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सात उप जिलाधिकारियों के किए तबादले, अब परितोष वर्मा कालाढूंगी और राहुल शाह हल्द्वानी के एसडीएम

Ad

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है, आज जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल जिले के सात उपजिलाधिकारियों  के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के कई तहसीलदारों के तबादले किए गए थे।

Ad

जारी आदेशों के अनुसार, सभी उपजिलाधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।  तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। इन सभी को नई तैनाती स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई

डीएम ऑफिस से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी, रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), नैनीताल से उप जिलाधिकारी, रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी

जबकि विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉