Medical
राशिफल

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्यौहार

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई गई और इस अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से इमारतों एवं घरों को सजाया गया तथा दीये जलाये गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाने की परंपरा जारी रखते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट, गुजरात के कच्छ जिले में सर क्रीक का दौरा किया और जवानों को मिठाई खिलाई।
देशभर में दिवाली के त्योहार पर कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया गांव में वनवासियों के साथ दिवाली मनाई।
राष्ट्रीय राजधानी में जब लोग सुबह जगे तो आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लैंसडाउन छावनी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वह इस अवसर पर जवानों के साथ होने पर ‘‘सौभाग्यशाली’’ महसूस कर रहे हैं।
राजस्थान में भी दिवाली का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जयपुर सहित सभी शहरों व कस्बों के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल रही और लोग नए कपड़े, मिठाई, पटाखे और अन्य त्योहारी सामान खरीदने के लिए पहुंचते रहे।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और अन्य नेताओं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
तमिलनाडु में भी बृहस्पतिवार को दीपावली का त्योहार हमेशा की तरह धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नये कपड़े पहने और रोशनी के त्योहार को मनाने के लिए पटाखे जलाए। हरियाणा और पंजाब में भी दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)