उत्तराखण्डनैनीताल

आबकारी विभाग की टीम का अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, भारी मात्रा में शराब के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी गई।

Ad

दबिश के दौरान अभियुक्त लोकेश कुमार आबकारी विभाग की टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया। टीम ने तत्परता से खोजबीन करते हुए दुकान की छत पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वा मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड के बरामद किए गए।

उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी व महेश चंद्र लोहनी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण आज शुक्रवार से शुरू, 22 अप्रैल बद्रीनाथ धाम और 23 अप्रैल को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉