उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक महेश नेगी बने उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, विमल चौधरी उपाध्यक्ष और महेश जोशी को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ad

रुद्रपुर। उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व विधायक महेश नेगी अध्यक्ष और डॉ. डीके सिंह को महासचिव चुना गया। महेश जोशी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महेश नेगी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने किया महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने की सहभागिता
Ad

वार्षिक सामान्य सभा के बाद चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी पूर्व जिला न्यायाधीश डीके नैनवाल एवं भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक बशीर अहमद की देखरेख में यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। संदीप शर्मा, सुरजीत सिंह ग्रोवर और विमल चौधरी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। सुभाष राणा और मोहक शारदा को सहसचिव निर्वाचित घोषित किया गया। ध्रुव मुंजाल, गोपाल खोलिया, नरिन्दर सिंह बाफिला, अख्तर अली, शेखर त्रिपाठी, संचित डागर, नागेन्द्र प्रसाद शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शहर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दोगुनी क्षमता से कार्य करने के लिए मैन पावर बढ़ाने और रात्रि में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉