उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में “ग्रैंडपेरेंट्स डे” एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन, बच्चों की प्रस्तुतियां देख भावुक हुए दादा-दादी और नाना-नानी

Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित है एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं नन्हें विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गयी।

Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजेश पन्त जी (पार्षद) चंद्रशेखर जोशी (शक्ति केंद्र संयोजक) भुवन चंद्र पांडे जी (गायत्री परिवार)  सावित्री जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Ad

इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना को विकसित करना तथा उनके जीवन में इस महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व के अवसर पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर: किशनगंज से लालकुआं के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस दौरान दादा-दादी एवं नाना-नानी भी बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर भावुक नजर आए।

ग्रेजुएशन सेरेमनी के अंतर्गत यूकेजी के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया गया, जो उनके जीवन के शैक्षिक सफर का एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रैंडपेरेंट्स बच्चों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण मार्गदर्शक होते हैं, जिनके अनुभव और आशीर्वाद से बच्चों का भविष्य सशक्त बनता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक अशोक कुमार जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं दादा-दादी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया। अंत में सभी ने इस यादगार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉