उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल
कैंचीधाम में शुरू हो सकती है हेलीकॉप्टर सेवा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया हेलीपैड का निरीक्षण


भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं को हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपैड का निर्माण किए जाने हेतु निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने कैंचीधाम क्षेत्र में हैलीपैड का निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान रातीघाट के निकट भूमि चयनित स्थल का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अभियंता लोक निर्माण नैनीताल रत्नेश कुमार ने अवगत कराया की तकनीकी रूप से उक्त स्थल हैलीपैड निर्माण हेतु उपयुक्त है, इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस दौरान लोनिवि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।









