Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बाघ के हमले से बुजुर्ग की मौत, शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच रामनगर के क्यारी गांव में जंगल में गए बुजुर्ग का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुजुर्ग पर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों और परिजनों में खलबली मच गई है। बुजुर्ग की पहचान क्यारी गांव निवासी 60 वर्षीय भुवन चंद्र बेलवाल के रूप में हुई है, जो बृहस्पतिवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने चिंता व्यक्त की और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर रातभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें जंगल के करीब 8 किलोमीटर अंदर बुजुर्ग का शव मिला। शव मिलने के बाद प्रशासन ने क्यारी गांव के जंगल में ग्रामीणों के जाने पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि फतेहपुर एसडीओ कामिनी आर्य और देचौरी रेंजर ललित जोशी सहित वनकर्मियों की टीम ने सर्च अभियान में भाग लिया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाघ के हमले की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉