उत्तराखण्डनैनीताल

होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने लिया अहम फैसला, नैनीताल से दिल्ली और देहरादून रूट के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें

Ad

हल्द्वानी:- होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अहम फैसला लिया है। निगम की ओर से नैनीताल से दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ad

स्टेशन इंचार्ज विमला ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली और देहरादून मार्ग पर दो से तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान बाहरी राज्यों और मैदानी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भी यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री, पर्यटक और कर्मचारी आवागमन करते हैं। ऐसे में निगम की प्राथमिकता रहेगी कि किसी यात्री को लंबा इंतजार न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषणा पुनर्जीवित करने की मंजूरी, क्षेत्रवासियों में फिर एक बार उम्मीद जगी, कहा विकास योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

परिवहन निगम प्रशासन ने सभी चालकों और परिचालकों को सतर्कता बरतने और समय से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। होली के मौके पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉