उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, आक्रोशी श्रद्धालुओं ने बाइक फूंकी, इलाके में तनाव का माहौल

Ad

रुद्रपुर:- महाशिवरात्रि से एक दिन पहले रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और बाइक में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Ad

जानकारी के अनुसार, शनिवार  को तुलसी द्वार के सामने और राधा स्वामी सत्संग घर के गेट नंबर सात के पास यह हादसा हुआ। हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िया राहुल अपने साथियों के साथ किच्छा की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल के हाथ में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद अन्य कांवड़िए मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल साथी की हालत देखकर आक्रोश फैल गया। गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक सवार युवक को घेर लिया और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी।

इसके बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, मंदिर समिति ने की संयुक्त बैठक

पुलिस ने काफी समझाने और बातचीत के बाद कांवड़ियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। स्थिति को काबू में रखने के लिए राधा स्वामी सत्संग घर गेट नंबर सात से किच्छा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अस्थायी रूप से वन-वे कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह भी किसी कांवड़िए की ही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉