उत्तराखण्डदेहरादून

लाखों राशन कार्ड धारकों को मिलेगी राहत: दिसंबर और जनवरी में छूटा राशन मिलेगा अब फरवरी में, जिले के पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी

Ad

देहरादून: राज्य के लाखों राशनकार्ड धारकों के
लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। यदि आपने किसी कारणवश दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 महीने का सरकारी राशन नहीं लिया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि छूटा हुआ राशन अब फरवरी माह के कोटे के साथ प्राप्त किया जा सकेगा। इस संबंध में सभी जिलों के पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Ad

अपर खाद्य आयुक्त पी.एस.जंगपांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 23 लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 75 प्रतिशत उपभोक्ता अपना राशन प्राप्त कर चुके हैं, जबकि शेष लाभार्थियों को अब फरवरी के वितरण के साथ दिसंबर और जनवरी का भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा। बायोमेट्रिक ऑनलाइन वितरण प्रणाली में इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुनिश्चित कर दिया गया है, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, मौके पर किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों और विशेषज्ञों से ली जानकारी
Ad

उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण पूर्व में राशन वितरण में देरी हुई थी। हालांकि अब आपूर्ति सामान्य हो चुकी है और वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता अपने हक के राशन से वंचित न रहे। यदि किसी लाभार्थी को राशन लेने में दिक्कत आती है तो वह अपने क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक या जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा के पुत्रों के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

सरकार की इस पहल से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर राशन नहीं ले पाए थे। अब फरवरी माह में उन्हें एक साथ तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉