Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं के किराए में हो सकती है बढ़ोतरी, सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने नियम किये सख्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  मानसून की विदाई के साथ ही अब उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा लेने वाले श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी। नए सुरक्षा मानकों के चलते हेली सेवाओं के किराए में 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, प्रदेश में हाल ही में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार ने दूसरे चरण के लिए नियम बहुत ज्यादा सख्त कर दिए हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तय किया है कि अब हेली कंपनियां न तो मनमाने फेरे लगा पाएंगी और न ही क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा सकेंगी। खराब मौसम में उड़ान भरने पर भी सख्त पाबंदी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad

पहले चरण में जहां 9 कंपनियां रोजाना 250 से 270 उड़ानें संचालित करती थीं, वहीं अब केवल 7 कंपनियों को अनुमति दी गई है। ये कंपनियां एक तरफ से अधिकतम 184 उड़ानें ही भर सकेंगी। उड़ानों की निगरानी के लिए विशेष तंत्र बनाया जा रहा है, जिसमें डीजीसीए, एटीसी और यूकाडा के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए वेदर स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी और 15 सितंबर से नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी। सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित यात्रा मिले, भले ही इसके लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉