उत्तराखण्डनैनीताल

शराब के नशे में सड़क पर उपद्रव करने वाले दिल्ली के चार युवकों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई , वाहन सीज

Ad

नैनीताल : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने और सड़क पर उपद्रव करने वाले दिल्ली के चार युवकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई की है।

Ad

बीते दिन प्रभारी चौकी ज्योलीकोट श्याम बोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या डीएल8सीएजी-4140 को रोका गया, जिसमें सवार लोग उपद्रव कर रहे थे। जांच में पाया गया कि वाहन को शाहदरा दिल्ली निवासी विशाल पुत्र प्रेम ठाकुर, चला रहा था, जबकि उसके साथ तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।

चारों व्यक्तियों के शराब के नशे में होने की आशंका पर उन्हें बीडी. पांडे हॉस्पिटल, नैनीताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालक विशाल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया।

वहीं वाहन में सवार अन्य तीन युवकों विशाल पुत्र सतवीर, अरुण कुमार पुत्र इकबाल, करन पुत्र संजय (निवासीगण शहादरा, दिल्ली) के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने के आरोप में पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, 27 और 28 फरवरी को ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन स्थलों पर शांति भंग करने, नशे में वाहन चलाने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉