Medical
उत्तराखण्डचमोली

सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरने से चालक की मौत, दो घायल, गंभीर रूप से घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- नारायणबगड़ विकासखंड के मींग गधेरा-हंसकोटी-खैनोली मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल  एक व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्व उपनिरीक्षक गडक़ोट रोशन कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे मींग गधेरा से गडक़ोट आ रही बोलेरो टैक्सी गडकोट गांव के पास लैलाछीना तोक में अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक प्रकाश सिंह (35 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम गडक़ोट की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

वहीं वाहन में सवार दर्शन सिंह (36 वर्ष) और उनके छोटे भाई विक्रम सिंह (26 वर्ष), पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम ग्वाड़ लगा गडक़ोट, घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम को सीएचसी थराली की मेडिकल टीम ने कुलसारी में प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। दर्शन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के लिए रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉