उत्तराखण्डनैनीताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने अपनाया कड़ा रुख, लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

Ad

हल्द्वानी। नैनीताल के थाना मुखानी के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने कड़ा रुख अपनाया है। कप्तान ने चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कार्मिकों को निलंबित कर दिया है।

Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार, तथा कांस्टेबल मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसएसपी ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में महसूस किये भूकंप के झटके, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट

उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉