उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक को किया निलंबित, अनुशासनहीनता पर दी सख्त चेतावनी

Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें।

Ad

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं । इसी क्रम में थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा के द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर आज कार्रवाई की गयी।

एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी पर, बाधक बन रहे दो भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन ने की लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉