Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जुए के अड्डे पर पुलिस ने की छापामारी, लाखों रुपए की धनराशि बरामद, जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत

ADVERTISEMENTS Ad

दीपावली पर्व के चलते चल रहे जुए के अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने एक लाख से अधिक की धनराशि बरामद करते हुए बड़ी संख्या में जुआरियों की गिरफ्तारी की है। दीपावली से पहले जुआरियों पर एक्शन, जुए के 02 अड्डा पर छापेमारी की ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान भट्ट इलेक्ट्रिकल्स व गारमेंट्स की दुकान की दूसरी मंजिल में छापा मारा। यहां 09 व्यक्तियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मौके से 1 लाख 20 हजार रूपए व  ताश के पत्ते भी बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में एसआई मनोज अधिकारी, संजीत राठौर प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल ललित ललित कुमार एसओजी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट एसओजी, सुनील आगरी, रविंद्र खाती, रियाज अहमद व चंदन नेगी एसओजी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 07 जुआरियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 07 व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए ताश के पत्ते व नगदी 10140 रुपये के साथ किया गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाने में धारा 13 जी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई निधी शर्मा, कांस्टेबल हरीश रावत, विनोद नाथ, कांस्टेबल सुनील कुमार, दिलशाद अहमद व महबूब अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉