उत्तराखण्डबागेश्वर

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई

Ad

बागेश्वर:- प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनपद के कपकोट में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया इस दौरान आपदा पीड़ित परिवारों से भेंट की।

Ad

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदा न केवल भौतिक नुकसान का कारण बनी है, बल्कि प्रभावित परिवारों के लिए गंभीर मानसिक और भावनात्मक आघात भी लेकर आई है। मुआवजे और पुनर्वास पर सरकार की नीति अभी तक स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोग अपने भविष्य को लेकर असंतोष और आशंका से घिरे हुए हैं। कहा कि सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में जन-जीवन पटरी से उतर चुका है , प्रभावितों ने बताया आपदा सहायता के तौर पर जो मुआवजा दिया जा रहा है, वो काफी कम है,  पूरे क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। आपदा पीड़ितों के पुनर्वास, मुआवजे की बात अभी भी दूर की बात है।

पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उनका बहुत नुकसान हो गया है और ऐसे में सरकार से आश्वासन नहीं मदद की दरकार है। शासन प्रशासन के द्वारा प्रभावितों को राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया त्वरित गति से हो तथा सभी प्रकार के नुकसान की भरपाई और सभी लोगों को समुचित मुआवजा मिलना चाहिए। भ्रमण के दौरान कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण समेत बागेश्वर व कपकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 11 माह के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉