उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्त कार्रवाई: पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानीः- जिले में आम जनता को अधिक ब्याज और निवेश पर गारंटी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर की गई प्रभावी कार्रवाई में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Ad

फर्जी सहकारिता संस्था बनाकर लोगों को बनाया शिकार

Ad

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था की स्थापना हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में की थी।

उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर और अधिक ब्याज व सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जिलों के भोले-भाले नागरिकों से भारी धनराशि जमा कराई।

जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि हजारों निवेशकों से लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये एकत्र किए गए, जिसे बाद में संस्था के संचालकों ने गबन कर लिया और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार

संस्था के अध्यक्ष और सचिव निकले मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के अनुसार, संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और अभियुक्तों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ।

न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ सहित कई स्थानों पर दबिश दी। अंत में 4 फरवरी  को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य जिलों में भी दर्ज हैं मुकदमे

जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी और ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरोह में और लोगों की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

आपराधिक इतिहास

कोतवाली रामनगर – एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC

थाना मुखानी – मु0अ0सं0 181/25 – धारा 420 IPC, 3/21 BUDS Act, 3 UPID Act, मु0अ0सं0 50/23धारा 420 IPC

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का बदल सकता है मिजाज: पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

कुल 3 अभियोग पंजीकृत

गिरफ्तार अभियुक्त

हेमचंद पंत पुत्र गोविंद बल्लभ पंत, निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (उम्र 45 वर्ष) विकास दुर्गापाल पुत्र खिमानंद दुर्गापाल, निवासी एसकेएम स्कूल के पास, देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल (उम्र 41 वर्ष) बैंक खातों में प्राप्त राशिः ₹2 करोड़ 26 लाख एवं ₹4 करोड़ 58 लाख

गिरफ्तारी टीम को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे-उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट (लालकुआं), कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट

एसएसपी की जनता से अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में धन लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधानिक स्थिति और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉