उत्तराखण्डनैनीताल

होटल में ठहरा हुआ संदिग्ध पकड़ा, 12 बोर बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद, जांच और पूछताछ जारी

Ad

हल्द्वानीः- जिले को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

Ad

होटल में सत्यापन के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध

अपराध और अराजकता पर रोक लगाने के लिए हल्द्वानी क्षेत्र में होटल, ढाबों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। 18 फरवरी को टनकपुर रोड स्थित एक होटल में सत्यापन के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दो दिनों से ठहरा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  चित्राशिला घाट में विशाल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया, रैली के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश

पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक और 3 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा, थाना जोशीमठ, जिला चमोली के रूप में हुई है।

असलहे के स्रोत की जांच जारी

पुलिस द्वारा बरामद असलहे के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ और जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हथियार लेकर हल्द्वानी क्यों आया था और उसके पीछे क्या उद्देश्य था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का लिया जायजा, संकट के समय एकजुट रहने की अपील

पुलिस टीम

उ0नि0 गौरव जोशी – प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव अपर उ०नि० मान सिंह कोतवाली हल्द्वानी
का0 257 नापु अरुण राणा – कोतवाली हल्द्वानी
का0 566 नापु कमलेश सिंह नौला – कोतवाली

हल्द्वानी पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉