उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Ad

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस, विद्युत एवं लोनिवि विभाग ने लामाचौड चौराहा, कठघरिया चौराहा का निरीक्षण किया। 

Ad

पूर्व में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जो निशान लगाये गये थे उनमें से कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित दुकान दारों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अतिक्रमण को जो चिन्हीकरण किया था अधिकांश लोगों द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया है जो शेष रह गये है उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने विद्युत लाइन को भी शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि, विद्युत, सहित नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉