उत्तराखण्डनैनीताल

धोखाधड़ी करने के आरोप में फाइनेंस कंपनी के सीईओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Ad

हल्द्वानी:- लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में फाइनेंस कंपनी के सीईओ को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी और एक अन्य निदेशक की गिरफ्तारी को  भी दबिश दी जा रही है। सीईओ को कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Ad

हल्द्वानी कोतवाली में मुखानी निवासी पार्थ पाराशर ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी के सीईओ विमल रावत निवासी पौड़ी ने उन्हें झांसा देकर फंसाया था। दस लाख रुपये निवेश करवाए और 25 से 30 महीने में रकम दोगुनी होने का लालच दिया। जब ऐसा नहीं हुआ और पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी सीईओ ने 1.90 लाख रुपये किसी तरह दिए जबकि बाकी के 8.10 लाख रुपये नहीं लौटाए।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी विमल को कोतवाली में तलब किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में विमल की पत्नी रूबी और एक अन्य निदेशक अनूप भी आरोपी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर दिया कर्तव्यों का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉