Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

टीवी शो इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल, निजी अस्पताल में भर्ती कराया

ADVERTISEMENTS Ad

टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप नोएडा जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS Ad


सिंगर पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।  उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात पवनदीप अपने साथी अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा जा रहे थे।
इस दौरान उनकी कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी, हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। यह हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।
जानकारी मिलते ही सिंगर पवनदीप के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पवनदीप की टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, बच्चों ने स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉