उत्तराखण्ड

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 125 मरीजों की जांच कर दिया उचित परामर्श

Ad

हल्द्वानी/ पिथौरागढ़:-  कैलाश न्यूरो सेंटर पीलीकोठी कालाढूंगी रोड हल्द्वानी सौजन्य से नगर निगम पिथौरागढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

Ad

जिसमे वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डा० लक्ष्मीकान्त जोशी  ने न्यूरो से सम्बन्धित माइग्रेन, सिरदर्द, गर्दन दर्द, कमर दर्द, मिर्गी व नसों की बीमारी, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि के 125 मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की।

जिसमें नगर निगम-मेयर कल्पना देवलाला, पवन कुमार जोशी – प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल, जनक जोशी, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल,  नवल रावल जिला महामंत्री व्यापार महल, तपन रावत नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल मौजूद रहे।

इस अवसर पर सेन्टर प्रबन्धक दीया कार्की, पीआरओ-दयाल टम्टा, फार्मासिस्ट, रोहित चन्द्र, अविनाश यादव, प्रेरणा आदि का सहयोग सराहनीय रहा। डॉ लक्ष्मीकांत जोशी ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह से निशुल्क शिविर लगाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किसान-श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ किया आत्मीय संवाद, कहा सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास के भागीदार बनें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉