महाराष्ट्र के बारामती में विमान लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार के सवार होने की खबर


बारामती:- महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जिस विमान के साथ यह हादसा हुआ, उसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सवार होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अजित पवार आज (बुधवार) जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर अभीआधिकारिक पुष्टि नहीं है।
घटनास्थल से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल अजित पवार की स्थिति और विमान में सवार अन्य लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।










