Medical
राष्ट्रीय

ट्रेन का सफर हुआ महंगा: 215 किलोमीटर से अधिक यात्रा पर किराए में बढ़ोतरी, छोटी दूरी के यात्रियों को राहत, नई दरें आज 26 दिसंबर से लागू

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- रेल से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन करते हुए नई दरें 26 दिसंबर (शुक्रवार) से लागू कर दी हैं। हालांकि, द्वितीय श्रेणी साधारण ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे छोटी दूरी के यात्रियों को राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर किराये में बढ़ोतरी की गई है। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों और सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि लागू की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला 21 दिसंबर को लिया गया था और यह एक साल के भीतर दूसरी बार है जब यात्री किराये में बदलाव किया गया है। इससे पहले जुलाई में भी किराये में बढ़ोतरी की गई थी। रेलवे का कहना है कि किराये को तर्कसंगत बनाते हुए यात्रियों के लिए किफायती दर और संचालन लागत के बीच संतुलन बनाए रखना उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे के मुताबिक, 216 से 2250 किलोमीटर की दूरी पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दूरी के अनुसार 5 से 20 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे। वहीं, स्लीपर क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल समेत सभी विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार यही बढ़ोतरी लागू होगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा। साथ ही उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकटों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे ने यह भी साफ किया है कि संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेशनों पर किराया सूची भी नई दरों के अनुसार अपडेट की जा रही है।

किराया बढ़ोतरी (दूरी के अनुसार)

■ 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं

■ 216-750 किमी: ₹5

■ 751-1250 किमी: ₹10

■ 1251-1750 किमी: ₹15

■ 1751-2250 किमी: ₹20

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉