Medical
उत्तराखण्ड

हादसा: बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल, कंडक्टर समेत कुल 25 यात्री थे सवार

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेशः-  मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी के पास कल रविवार शाम चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार बस संख्या यूके14पीए 0605 में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसा शिवपुरी क्षेत्र में कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलते समय चालक की ओर की खिड़की खुल गई थी। उसे बंद करने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क पर पलट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हल्द्वानी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने किया गर्म जोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन धरना देकर जताई नाराजगी
Ad

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरी (44) के रूप में हुई है। सभी घायल लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं।
बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यात्रियों को बाद में दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो शिक्षक और शिक्षिकाएं घायल, चालक सुरक्षित, सभी की हालत खतरे से बाहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉