उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल के 5वीं के छात्र आदित्य ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान, श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गायत्री परिवार ने किया सम्मानित

Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र आदित्य राज सिंह बिष्ट ने गायत्री परिवार, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Ad

आदित्य की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं  शिक्षकों का नाम गौरवान्वित हुआ है। उनकी मेहनत, अनुशासन एवं अध्ययन के प्रति समर्पण इस सफलता का आधार है।

गायत्री परिवार द्वारा आदित्य को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ₹400 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या  मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी एवं शिक्षकों ने आदित्य को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड की ई- केवाईसी नहीं कराई है तो हो जाइए सावधान: आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से हो सकते हैं वंचित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉