Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पिरान कलियर में चलाया चेकिंग अभियान, 41 संदिग्धों को लिया हिरासत में, 547 बाहरी लोगों का किया सत्यापन

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पिरान कलियर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना सत्यापन के रह रहे 41 संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं 547 बाहरी लोगों का सत्यापन किया है। साथ ही पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की, बिना आईडी के कमरा देने और रिकॉर्ड रजिस्टर न होने पर पुलिस ने होटल मालिकों पर जुर्माना लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना आईडी के किसी को कमरा दिया तो केस दर्ज किया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस चारधाम यात्रा को देखते हुए सतर्कता बरत रही है। आतंकी घटना और चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में सत्यापन अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह, पीएसी और पुलिस बल के साथ कलियर में संदिग्धों की तलाश में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की और उनकी आईडी चेक की। इसके अलावा बाहरी लोगों के सामान की भी गहनता से तलाशी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

इस दौरान पुलिस को दरगाह क्षेत्र में 41 संदिग्ध मिले। यह लोग काफी समय से कलियर में रह रहे थे और पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था। पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन लेकर पहुंची और गहनता से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में भी चेकिंग की। इस दौरान बिना आईडी के कमरा देने और बिना सत्यापन के कर्मचारी रखने पर पुलिस ने 11 होटल मालिकों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा पुलिस 40 ठेली, फड़ और कबाडियों का भी पुलिस एक्ट में चालान कर 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस की कार्रवाई से दरगाह क्षेत्र में बाहरी लोगों में खलबली मची रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

पुलिस ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में 41 संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सभी का नाम, पता, मोबाइल नंबर रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज किया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना सत्यापन के फिर से पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी देहांत शेखर चंद्र लोहनी ने बताया कि पहलगाम आतंकी घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बड़े स्तर पर कलियर में सत्यापन अभियान चलाया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस और खुफिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉