Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, स्कूटी को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  होली के त्योहार से पहले जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 202 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक नैनीताल) एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

चेकिंग के दौरान सिमलिया बैण्ड से लगभग एक किलोमीटर नीचे खनस्यूँ-हल्द्वानी मार्ग पर एक लाल-काले
रंग की स्कूटी (यूकेO4 टीबी-3162, टीवीएस एन्टॉर्क) पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पकड़े गए। संदेह होने पर स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली गई, जिसमें पन्नी सहित 202 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बरामदगी के आधार पर थाना खनस्यूँ में मु०अ०सं० 02/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर लिया गया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। दोनों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दीपक थुआल पुत्र जमन चन्द्र, निवासी ग्राम हैड़ाखान, तहसील खनस्यूँ, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष।

2. हर्षित रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी तल्ला कृष्णापुर, थाना तल्लीताल, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष खनस्यूँ विजय पाल सिंह
कानि. बलवंत सिंह
कानि. मौ. नाजिर
कानि. अभिषेक मौर्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉