उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: दरोगा को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा, एसएसपी ने किया निलंबित

Ad

रुद्रपुर:-  दिनेशपुर थाने में तैनात दरोगा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोप है कि दरोगा ने बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। वहीं मामले में एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

Ad

जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के द्वारा रामपुर निवासी राजेश गोलदार पुत्र निहार गोलदार के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना दरोगा अनवर अहमद कर रहे थे। नामजद राजेश से मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर दरोगा अनवर अहमद ने 15 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर हल्द्वानी की सतर्कता पुलिस ने मामले की जांच की और योजना के तहत जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही दरोगा ने दिनेशपुर थाने के पूछताछ कक्ष से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ हल्द्वानी स्थित कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से दरोगा अनवर अहमद को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉