उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बीएसएफ के जवान की पत्नी से सीबीआई जांच की धमकी देकर आठ लाख रुपए की ठगी

Ad

ऊधमसिंहनगर:-  सितारगंज क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी से ठगी का मामला सामने आ रहा है। पहले तो  ठगों ने टैक्स जमा कराने के बहाने महिला को जाल में फंसाया और फिर सीबीआई जांच व पति की नौकरी जाने की धमकी देकर करीब आठ लाख रुपये की रकम ठग ली। अधिक रकम की मांग होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने साइबर सेल और पुलिस को सूचना दी।

Ad

पीड़िता हरविन्दर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल अधिकारी को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने 95 हजार रुपये टैक्स भुगतान करने की बात कहते हुए बिल भेजा और एक खाता नंबर उपलब्ध कराया। महिला ने डर के चलते बताए गए खातों में राशि जमा कर दी। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आने लगे। कॉलर ने धमकी दी कि उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है और बीएसएफ में तैनात उनके पति को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई अधिकारी मीडिया के साथ उनके घर पहुंच रहे हैं। इन धमकियों से भयभीत होकर महिला ने 24 दिसंबर तक विभिन्न खातों में कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन ठगों ने एक बार फिर से 1.80 लाख रुपये की मांग की। ऐसे में फिर महिला को ठगी का संदेह हुआ और उसने साइबर क्राइम को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉