उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

संकेत बोर्ड से टकराई कार, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Ad

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाइवे पर छोई मोड़ के पास एक कार संकेत बोर्ड से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक हरिद्वार से रुद्रपुर आ रहे थे।

Ad

मृतक की पहचान हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक का नाम वसीम, निवासी हरिद्वार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन शुक्रवार को 1.24 लाख लोगों ने किया पंजीकरण, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा भी होगी उपलब्ध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉