Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुंवरपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का किया वितरण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुंवरपुर, हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माननीय विधायक, लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट एवं दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर के दौरान आमजन से कुल 223 शिकायतें एवं मांग-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को एक सप्ताह की समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड वितरित किए गए तथा सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया एवं महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में सैनिटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण किया गया तथा कृषि उपकरण एवं उर्वरक से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवं हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों से नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बीपी एवं शुगर जांच, गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी दवाइयों का वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओं का निस्तारण किया गया। वन विभाग के अंतर्गत वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान आधार कार्ड से संबंधित सेवाएँ भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वन, हल्द्वानी गणेश जोशी, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉