उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय बजट की जमकर सराहना, कहा देश और राज्यों का होगा सर्वांगीण विकास, पलायन जैसी समस्याओं पर होगा नियंत्रण

Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में आर्थिक विकास को तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई दी।

Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और बुनियादी ढांचे के लिए किए गए प्रावधान न केवल देश के लिए बल्कि उत्तराखंडणजैसे पर्वतीय राज्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी साबित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना शामिल की गई है। उत्तराखंड के संदर्भ में यह कदम पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूती देगा, जो राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है और इस दिशा में बजट बेहद सकारात्मक है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पलायन जैसी समस्याओं पर होगा नियंत्रण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में किसानों, पशुपालन,
उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और एमएसएमई सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगे। इससे न केवल आय के नए स्रोत विकसित होंगे, बल्कि पलायन जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

पर्यावरण, ऊर्जा और डिजिटल निवेश से राज्य और देश दोनों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा सेक्टर में किए गए निवेश से राज्य और देश दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। ये क्षेत्र भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार के दिन मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में आपूर्ति रहेगी ठप

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करेगी।

पर्वतीय राज्यों के लिए विकास के समान अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक मजबूती को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी विकास की मुख्यधारा में लाने में सहायक होगा और उन्हें समान अवसर प्रदान करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉