सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए सबका योगदान जरूरी


देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र – चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, बुनियादी ढांचा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।










