Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित अवकाश में संशोधन: 24 को बदलकर 25 नवंबर मंगलवार को अवकाश घोषित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए कहा कि पहले यह सार्वजनिक अवकाश 24 नवंबर (सोमवार) को तय था, जिसे बदलकर अब 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय, न्यायालय, शैक्षणिक संस्थान, सचिवालय/विधानसभा, तथा वे सभी कार्यालय जहां पाँच-दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है (उत्तराखंड को छोड़कर) 25 नवंबर को पूर्णतः बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अवकाश संबंधी अधिसूचना पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

संशोधित आदेश की प्रतियां उच्च न्यायालय नैनीताल, सभी जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं ताकि अवकाश व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉