Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने नेपाल मूल के व्यक्ति को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा, मुकदमा दर्ज, पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नेपाल मूल के व्यक्ति के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की है। व्यक्ति से पूछताछ में कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति जांच में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम यम बहादुर खत्री पुत्र श्याम बहादुर खत्री निवासी पदमपुर, सुरखेत, नेपाल बताया। उसने दावा किया कि वह नेपाल की सेना में डुमलिंग में तैनात है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

जवानों द्वारा उसके बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमें से नेपाल में निर्मित एक किलोग्राम एक्सप्लोसिव इमल्शन, पांच डेटोनेटर, केबल वायर, 220 रुपये भारतीय मुद्रा, और 1592 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

एसएचओ विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। सीमांत क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉