उत्तराखण्डनैनीताल

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर जिलाधिकारी सख्त, जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ad

नैनीताल/हल्द्वानी:-  घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Ad

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, आगामी यात्रा के लिए 121.07 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट पारित
Ad

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में टकराए, कार में लगी भीषण आग, महिला की दर्दनाक मौत

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉