उत्तराखण्डदेहरादून

सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों को लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, मुख्य सचिव ने किये आदेश जारी

Ad

देहरादून। सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी एक मई से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

Ad

दरअसल, सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी का मई 2017 में आदेश जारी हुआ था। शुरू में तो इसका अनुपालन हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर मामला ढीला पड़ता चला गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से सचिवालय में सभी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर "आंचल" एक नवंबर से 9 नवंबर तक करेगा कार्यक्रमों का आयोजन, अस्पताल में मरीजों को किया जाएगा निशुल्क दुग्ध वितरण
Ad

सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा और आउटसोर्स कार्मिकों को रोजाना निर्धारित समयावधि में बायोमीट्रिक उपस्थिति लगानी होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अफसरों, कर्मचारियों के समय से दफ्तर न आने की शिकायतें भी आ रही थीं।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉