उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली जा रहे दो नाबालिग बच्चों को जीआरपी पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने सकुशल बच्चे मिलने पर ली राहत की सांस, पुलिस कर्मियों का जताया आभार

Ad

लालकुआं:- दिल्ली जा रहे  दो नाबालिग बच्चों को लालकुआं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रेलवे स्टेशन पर जैसे ही काठगोदाम से चलकर दिल्ली को जा रही रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी खड़ी थी, इसी दौरान लालकुआं जीआरपी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े दो 13 और 14 साल के दो बच्चों को देखकर शक हुआ, दोनों बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह घर से भाग कर दिल्ली को जा रहे हैं, जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने उन्हें ट्रेन से उतार दिया, कुछ देर टाला मटोली करने के बाद दोनों बच्चों ने सच बता दिया।

बच्चों के अनुसार उनमें 13 वर्षीय बच्चा हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट का है, और डीपीएस हल्द्वानी में कक्षा 8 का छात्र है तथा दूसरा 13 वर्षीय बालक भी डीपीएस में सातवीं का छात्र है, उसके पिता भारतीय सेना में सेवारत है। उधर लापता बच्चों के दोनों परिवारों ने देर शाम हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी में बच्चों के गायब होने की शिकायत की तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए, पुलिस और परिजन दोनों बच्चों को देर रात तक ढूंढ ही रहे थे, तभी जीआरपी लालकुआं के जवानों ने दोनों परिवारों को उनके बच्चों के बरामद होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीपी नगर पुलिस के साथ लालकुआं जीआरपी चौकी में आकर दोनों के परिजनों ने सकुशल बच्चे मिलने से राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में सड़क पर उपद्रव करने वाले दिल्ली के चार युवकों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई , वाहन सीज

दोनों बच्चों के अनुसार वह दिल्ली में बड़ा आदमी बनने जा रहे थे, क्योंकि घर में उनकी मम्मी उन्हें डांटती है, जिसके चलते गुस्से में आकर दोनों घर से आज शाम को 4 बजे निकले, तथा थोड़े-थोड़े पैसे एवं खाने पीने की चीज लेकर एक बच्चा ट्यूशन और दूसरा खेलने के बहाने घर से निकल गए, तथा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर दिल्ली को रवाना हुए, लेकिन जीआरपी लालकुआं में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते दोनों सकुशल बरामद हो गए। दोनों परिवारों ने जीआरपी लालकुआं पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉