उत्तराखण्डनैनीताल

फंदे से लटका मिला स्वास्थ्य कर्मी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Ad

हल्द्वानी:- मुखानी में उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्यकर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच जारी है।

Ad

जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे सचिन दिगारी (33) मूल निवासी पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे, सचिन की पत्नी भी चम्पावत में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, सचिन मुखानी में किराये के कमरे पर रह रहे थे। बताया जा रहा है बीती रात आखिरी बार सचिन ने अपनी पत्नी से फ़ोन पर बात की थी, जिसके बाद वह सोने चले गए। देर रात सचिन ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली. डेढ़ बजे करीब मकान मालिक ने जब सचिन को कमरे में लटका पाया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 11वीं के छात्रों ने दी विदाई, बिताए पलों को याद कर भावुक हुए कई छात्र, मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बनाया यादगार
Ad

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतक स्वास्थ्यकर्मी सचिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के कमरे में पुलिस ने तलाशी ली है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल के मासूम को मां के हाथ से झपटकर ले गया गुलदार, पूरे गांव में दहशत का माहौल, बच्चे की तलाश जारी, ग्रामीणों ने की प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉