Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर, योग नीति से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक फैसले संभव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड सरकार प्रदेश की पहले योग नीति  को अंतिम रूप देने जा रही है। साथ ही राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड   पर कैशलेस इलाज की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में पिछले दो वर्षों से योग नीति को तैयार किया जा रहा था। अब यह नीति अमल के लिए तैयार है। नीति के तहत प्रदेश में योग और ध्यान को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास  पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा योग एवं ध्यान केदो को अनिवार्य किया जाएगा।

सभी स्कूलों में योग और ध्यान को पाठ्यक्रम की गतिविधियों में शामिल करने का प्रावधान भी नीति में किया गया है। इसके साथ ही योग नेचुरोथेरेपी और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की योजना भी प्रस्तावित है।
वहीं गोल्डन कार्ड में कैशलेस योजना  को लेकर नई व्यवस्था का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों के अंशदान से सरकार को शरण 120 करोड रुपए मिलते हैं, जबकि इलाज पर खर्च इससे दोगुना  हो रहा है। इस अंतर को दूर करने के लिए गैप फंडिंग  और कैशलेस प्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में बदलाव किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बद्री-केदार मंदिर समिति पूरी तरह सतर्क: मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को सख्त बनाने का फैसला, कहा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि
Ad

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  10वीं की छात्रा लाखों के जेवर और नकदी लेकर लापता, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की तलाश शुरु
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉