उत्तराखण्डदेहरादून

मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट: विमान का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, 186 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

Ad

देहरादून:- मुंबई से देहरादून को आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार शाम बर्ड हिट की घटना सामने आई। इंडिगो की उड़ान संख्या IGO-5032 (एयरबस-320) दून एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एक पक्षी से टकरा गई। टक्कर विमान के नोज़ सेक्शन पर हुई, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 186 यात्री सुरक्षित उतर गए।

Ad

शाम करीब 6:30 बजे उड़ान ने सुरक्षित लैंडिंग की। बाद में एयरपोर्ट इंजीनियरिंग टीम द्वारा की गई जांच में बर्ड हिट की पुष्टि हुई। क्षति की वजह से विमान को एयरपोर्ट पार्किंग में खड़ा कर मरम्मत शुरू कर दी गई है। दून से मुंबई जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान में देरी न हो, इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने बताया कि रनवे और आसपास के क्षेत्रों में जांच के दौरान कोई मृत पक्षी नहीं मिला। इससे माना जा रहा है कि टक्कर एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर हुई है। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य आज खत्म, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को भी दून एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान टेक ऑफ के दौरान बर्ड हिट का शिकार हुई थी। उस समय उड़ान के बाएं इंजन से तेज आवाज आने पर पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉