उत्तराखण्डनैनीताल

कार सवार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी को कालाढूंगी पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद

Ad

कालाढूंगी:- पुरानी रंजिश के चलते कार सवार
युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को कालाढूंगी पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे लच्छमपुर, चकलुवा निवासी हिमांशु देऊपा अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा पहुंचे थे। इसी दौरान प्रतापपुर निवासी प्रवीण सिंह देऊपा ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से उनकी कार पर बार-बार टक्कर मार दी।

इस हमले में हिमांशु और उनके साथी घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने 1 अप्रैल को नैनीताल मार्ग से आरोपी प्रवीण सिंह देऊपा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक बढ़ी

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच खनन सामग्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एसएसपी नैनीताल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉