उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं-किशनगंज विशेष ट्रेन संचालन अवधि का हुआ विस्तार, 27 मार्च तक होगी संचालित, सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगी राहत

Ad

लालकुआं:- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05741/05742 लालकुआं-किशनगंज विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार किया है। अब यह ट्रेन किशनगंज से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और लालकुआं से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी।

Ad

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का जनकपुर स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

05742 लालकुआं-किशनगंज विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रात 8:10 बजे लालकुआं से रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर और सीतापुर जंक्शन होते हुए गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और वहां से आगे कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी के रास्ते जनकपुरसड़क स्टेशन पहुंचेगी। आगे यह ट्रेन फारबिसगंज और अररिया होते हुए तीसरे दिन दोपहर करीब 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, सात शयनयान, चार साधारण द्वितीय श्रेणी और चार वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: पति ही निकला हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का किया पर्दाफाश

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉